इंदौरा : डमटाल के सूरजपुर में व्यक्ति से 35 लीटर शराब बरामद
( words)
थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत सूरजपुर में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति से 35 लीटर शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान सूरजपुर में एक व्यक्ति से 35 लीटर शराब बरामद की गई। व्यक्ति की पहचान निमृत पाल पुत्र गोविंद सिंह गांव व डाकघर घोड़न तहसील इंदौरा के रूप में हुई। व्यक्ति को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
