जोगिंद्रनगर : फंदे से लटका 35 वर्षीय युवक, मौत
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडोल के गांव नागर खोला में देर रात एक युवक का आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, लडभडोल पुलिस काे माैके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, जानकारी के अनुसार युवक को उसकी माता विमला देवी ने काफी फाेन किए, जिस पर युवक ने कोई फ़ोन का जबाव नहीं दिया, जिसके बाद उसकी माता विमला देवी ने गांववासियों को फ़ोन किया। इसके बाद गांव के कुछ लोग यहां आए और इसके बाद जब परिजनाें ने दरवाजा खटखटाया, तो युवक द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके बाद वार्ड-5 ग्वाला के वार्ड पंच शेर सिंह को उसकी जानकारी दी गई। जिसके वार्ड पंच शेर सिंह ने पुलिस लडभडोल और उपप्रधान लडभडोल रणजीत सिंह को जानकारी दी गई। माैके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम और पुलिस दल के साथ घर का दरवाजा खोला गया, तो युवक द्वारा युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।