इंदाैरा : सुरडवां में करंट लगने से 72 बर्षिय महिला की गई जान
घर के पास ही खेत में साग लेने गई थी महिला
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत पंचायत सुरडवां में 72 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। शुरुआती जांच के अनुसार महिला खेत में साग लेने गई थी। इस दौरान खेत मेंअचानक करंट लगने से जान चली गई। महिला की पहचान चैंचलो देवी (72) पत्नी राम राखा के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के परिवार में तीन बेटे हैं, जिनमें से 2 की शादी हो चुकी है।
महिला रात के भोजन के लिए खेत से साग लेने गई थी कि अचानक खेत में लगे खंभे के कारण खेत में करंट था, जिससे अचानक महिला की मौत हो गई। महिला को इंदौरा अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ इंदाैरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। उसके बाद टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया, मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है।
