जिला शिमला में 72.40 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान, ठियोग में हुई सबसे ज़्यादा वोटिंग
जिला शिमला में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय एवं अन्तिम चरण के लिए शाम 4 बजे तक 72.40 प्रतिशत मतदान हुआ। विकास खण्ड ठियोग में शाम 4 बजे तक सबसे अधिक 78.6 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। वहीं, रोहड़ू में 67.3 फीसदी, नारकंडा ब्लॉक में 67.6 फीसदी व जुब्बल कोटखाई में 69.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसके साथ जिला में कुल 72.40 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान हर आयु वर्ग के मतदाताओं में उत्साह देखा गया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से लेकर वयोवृद्ध मतदाताओं ने अपने मूल्यवान मत का इस्तेमाल किया।
वहीं, कल 22 जनवरी को जिला परिषद तथा बीडीसी सदस्यों के लिए मतगणना की जाएगी। वोटों की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले सभी पंचायत समितियों के लिए गिनती होगी और फिर जिला परिषद के लिए मतगणना शुरू होगी।
