देहरा : सनोट की 47 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धवाला के तहत वार्ड-1 सनोट में स्थानीय निवासी महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए पूर्व उप प्रधान धवाला विजय कुमार ने बताया कि उक्त महिला की पहचान शकुंतला देवी पत्नी बली राम सनोट वार्ड-1 के रूप में हुई हैं। महिला ने ऐसा क्यों किया, यह फिलहाल पुलिस के लिए तफ्तीश का मामला है, परंतु माैके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। मामले कि पुष्टि थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने की है।
