रक्कड़ : बणी में सड़क से 25 फुट गहरी खाई में गिरी कार, एक घायल
विनायक ठाकुर । रक्कड़
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत बणी में तीखे मोड़ पर एक कार असंतुलित होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं है, परंतु कार का काफी नुकसान हुआ है। बता दें कि कार (HP-46-3421), जिसमें 3 युवक स्वार थे की अचानक बणी गांव के पास आकर कार गहरी खाई में लुड़क गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान रणजीत धीमान (24) पुत्र प्रताप सिंह ज्वाली गांव पट्टे दी हटिया का निवासी है। कार में सवार तीनों युवक रक्कड़ की ओर से आ रहे थे कि बणी के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। हादसा इतना भयानक था कि वहां आस-पास लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी कार सवार को बाहर निकाला गया। वहीं, घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा लेकर जाया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। रक्कड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
