पालमपुर : हैल्थ वैल्नैस सेंटर सपड़ुल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण पर किया कार्यक्रम आयाेजित
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर
उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक पाठशाला हल्दरा में सीएचओ नेहा शर्मा हैल्थ वैल्नैस सेंटर सपड़ुल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) का आयोजन किया गया। चूंकि यह एक जागरुकता कार्यक्रम है। इसमें उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों के 100 यार्ड के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री व सेवन दंडनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान वर्ष 2007-08 में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरुकता पैदा करना है।
उनका कहना था कि भारत में तंबाकू का पौधा पुर्तगालियों द्वारा सन 1608 ईस्वी में लगाया गया था, तब से इसकी खेती का दायरा भारत के लगभग सभी भागों में फैल गया है। अंत में इसे उन्होंने मीठा जहर भी बताया। क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है। विद्यार्थियों ने कविताएं सुनाईं व "तंबाकू के सेवन से नुकसान" के नारे भी लगाए। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वालों को ईनाम भी बांटे गए। इस मौके पर हैड टीचर नरेश कुमार, अनिल कुमार, अजय शर्मा, सविता, पूजा व आशा वर्कर बिंता देवी मौजूद रहीं।
