नादाैन : आम आदमी पार्टी कर सकती है हिमाचल में बेरोजगारी की समस्या हल-शैंकी ठुकराल
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन
हिमाचल प्रदेश में जहां बेरोज़गारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, प्रदेश में मौजूदा जयराम सरकार ने भी इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। आज पूरे हिमाचल के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अच्छी से अच्छी डिग्री लेकर भी हिमाचल प्रदेश में नौजवान बेरोज़गार हैं। इस बात में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए कि इतने वर्षों की कांग्रेस और भाजपा सरकार द्वारा रोजगार के अवसर पैदा करने में चूकि है। राज्य में सरकारी नौकरी भी सिर्फ़ मंत्रियों के बच्चों और उनके खास लोगों के हाथ में ही आती हैं। हिमाचल में बेरोजगार युवा बुरी सरकारों के शिकार हुए हैं। यह बात नादौन विधानसभा क्षेत्र से आप के कार्यकर्ता शैंकी ठुकराल ने कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने पूरी सरकारी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार ने सरकारी तंत्र को शीर्ष मंत्री से लेकर सरकार के निचले तबके तक खोखला कर दिया है। हिमाचल में इस चोरी को रोकने की जरूरत है। माफिया राज्य की ताकत, सरकारी खजाने में पैसे की कमी, युवाओं के लिए नौकरियों की कमी। इस सब के लिए सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ ही एक अभियान से की थी। आज दिल्ली सरकार अपने लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करा रही है। अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, अच्छी शिक्षा, सस्ती बिजली, सस्ता पानी और रोजगार के अवसर। अरविंद केजरीवाल लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग लड़ रहे हैं और उनकी मंशा और पार्टी की नीतियों पर शक नहीं किया जा सकता। राज्य के बेहतर भविष्य के लिए आज आम आदमी पार्टी हिमाचल की जरूरत है।