जयसिंहपुर : रमा गुलेरिया की अध्यक्षता में हुआ द्रुमका में आम आदमी पार्टी का जन संवाद
( words)

जयसिंहपुर उपमंडल के तहत द्रुमका में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन संवाद किया किया। जिसमें आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष रमा गुलेरिया तथा जिला कांगड़ा के सह प्रभारी केडी राणा की अध्यक्षता में जन संवाद किया गया। द्रुमका में करण डोगरा के घर पर ही आम आदमी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे चले इस संवाद में सचिव संगठन मंत्री, कार्यकारिणी के साथ कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर इस संवाद में भाग लिया। रमा गुलेरिया और केडी राणा ने आम आदमी पार्टी की गतिविधियों के बारे में और आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में बड़ी सफलता पूर्वक से लोगों को समझने में पूरी कोशिश की। वहीं अब आम आदमी पार्टी का द्रुमका में कर्यालय भी खोला गया।