AAP ने रोहड़ू मे जांचा 5 सौ लोगों का ऑक्सीजन लेवल
रोहड़ू। आम आदमी पार्टी रोहड़ू की ओर से रोहड़ू बाजार मे अपने ऑक्सीजन जाँच अभियान के तहत पांच सौ लोगों की ऑक्सीजन जांची गई। इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष निका सिंह पटियाला विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते आप की ओर से देश व्यापी अभियान चलाया गया है। इस सुविधा के माध्यम से लोगों के गिरते ऑक्सीजन स्तर का पता समय पर लगा कर जागरूक किया जा रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे मौजूदा जयराम सरकार लोगो को कोरोना महामारी से बचाने को लेकर हर मोर्चे पर विफल रही है जबकि आप शासित दिल्ली राज्य का आज देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशो मे भी महामारी पर काबू पाने अग्रणीय रहा है।
इस दौरान किसान सेल के प्रदेश सयोंजक विकेन्द्र सूद, जिला महासू अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी, रोहड़ू विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, नवीन चौहान, सूर्य प्रकाश सहित सभी पदादिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।