नूरपुर : एबीवीपी ने अमृत महोत्सव 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'धमेरी युवा संगम' जिला सम्मेलन हुआ संपन्न
मनीष ठाकुर । नूरपुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद राष्ट्र हित समाज हित और छात्र हित में कार्य करती आ रही है। एबीवीपी को 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में जिला सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है, उसी के नियमित संगठनात्मक जिला नूरपुर में धमेरी युवा संगम जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में डॉ. परशांत जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी परिषद पूरे देश में एकमात्र छात्र संगठन है, जो युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को उत्पन करता है और युवाओं को संस्कार देने का काम करता है।
इस कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप में नवनीत कौशल उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थी परिषद में के इतिहास के बारे में बताया विशेष उपस्थिति के रूप में सुनील दत्त जी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए। इस सम्मेलन के स्वागत समिति अध्यक्ष विपुल शर्मा रहे और स्वागत समिति मंत्री मोहित सिंह रहे। इस ज़िला सम्मेलन में 150 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा संगठनात्मक जिला नूरपुर का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य प्रस्ताव भी पारित किया गया और सम्मेलन की शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस जिला सम्मेलन में 30 से अधिक शिक्षण सस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
