डाडासीबा के पब्बल होटल में मनाई जाएगी अंबेडकर की 132वीं जयंती
14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती डाडासीबा के पब्बल होटल में मनाई जाएगी। जयंती के उपलक्ष्य में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर सोशल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा डाडासीबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रजिंदर (गोगा) द्वारा की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम से संबंधित हर पहलू पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व प्रधान धर्मचंद, मिल्खी राम, सेवानिवृत्त हेड मास्टर गुरदास राम, सेवानिवृत्त हेड मास्टर रतन चंद, मास्टर गुरवतन सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, मास्टर गिरधारी लाल, मास्टर यशवंत, अशोक कुमार, नरेश कुमार, भजन दास, जोगिंदर सिंह, डॉ. राम किशन, सुरेश कुमार, विजय पाल, नवजीत भाटिया, गुरमीत, पवन कुमार, सोहन लाल, गुरदेव सिंह व कमल शिवा अमित सुभाष सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
