महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ रोहडू में फूटा गुस्सा
भाजपा मंडल रोहडू ने गुरूवार को विवादित कंगना रणौत मामले को लेकर एसडीएम रोहडू बी आर शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपती को ज्ञापन सौंपा। भाजपा मंडल ने महाराष्ट्र में कांग्रेस समर्थित सरकार, संजय राउत व अन्य शिव सेना नेताओं की ओर से दी गई टिप्पणियों व वक्तव्यों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। भाजपा मंडल ने महाराष्ट्र सरकार की इस गतिविधि को असवैंधानिक करार देते हुए तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।
भाजपा मंडल रोहडू के अध्यक्ष बलदेव रांटा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जिस तरह कंगना रणौत के घर को गिरा कर गुडागर्दी का परिचय दिया है, यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के लिए मातृ शक्ति का सम्मान प्राणो से अधिक प्रिय था, उनके नाम व विचारों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस समर्थित सरकार ने देश की बेटी के खिलाफ पक्षतापुर्ण व्यवहार व अभद्र टिप्पणी करके समस्त महिलाओं के आत्म सम्मान को चोट पहुंचाई है, कंगना रणौत देश की सम्मानित नागरिक है और उन्हें किसी भी हिस्से में रहने का पुर्ण अधिकार है मुंबई शिवसेना व कांग्रेस की पैतृक संपती नहीं है। इस मौके पर महामंत्री शशि रावत, उपाध्यक्ष पींकू डंडा, सचिव दिनेश, गोपाल नेगी, बलवंत झोगटा, मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष विनोद बुशैहरी, जिला सचिव बिज्जू मेहता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चमन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा रोहडू अध्यक्ष बिशन लाल, किसान मोर्चा रोहडू अध्यक्ष राज कुमार शरवाण, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता नाथटा, प्रदेश अनुसूचित जाति सदस्य सुहाग मल रूपटा, महिला मोर्चा रोहडू अध्यक्ष आशा रिठवाण सहित अन्य मौजूद रहे।