सुजानपुर :भाजपा महिला मोर्चा मंडल कि बैठक से उड़ी कांग्रेस की नींद-अंजना ठाकुर
अनूप। सुजानपुर
भाजपा महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर के रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम ने विधायक और कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ा कर रख दी है। यह बात सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्षा अंजना ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी प्रलोभन के इस कार्यक्रम में पहुंची थी। दूसरी तरफ विधायक है, जो महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें टेंट भटियां देने के बहाने कार्यक्रम में बुलाते हैं और फिर अपनी राजनीति की रोटियां सेकते हैं, लेकिन अब विधायक को यह बात समझनी होगी कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के नारी शक्ति भारतीय जनता पार्टी और अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ हैं।
उन्होंने धूमल को जिताने की हुंकार भर दी है और अब यह नारी शक्ति धूमल की जीत को सुनिश्चित करके विधायक की चंडीगढ़ वापसी करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो महिला मोर्चा का एक ही कार्यक्रम हुआ है और विधायक के होश फाख्ता हो गए हैं, लेकिन आने वाले समय में नारी शक्ति इस तरह के कार्यक्रम करके पूरे प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे। इसलिए महिलाओं के नाम पर विधायक ने अब तक जो झूठ की राजनीति की है। अब इस बात को उन्हें भूलना होगा आने वाले विधानसभा चुनावों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रेम कुमार धूमल चुनाव मैदान में उतरेंगे और उनकी जीत को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विधानसभा क्षेत्र के महिलाओं ने अपने कंधों पर ले ली है।
