शहीद बाबू राम पब्लिक स्कूल मोच में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
शिक्षा खंड फतेहपुर के तहत पड़ते कस्बा मोच स्थित शहीद बाबू राम मैमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह प्रधानाचार्य कमल सिंह की अध्यक्षता में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमे बतौर मुख्यतिथि रिटायर प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने शिरकत की तो वहीं कमेटी अध्यक्ष सैना देवी विशेष अतिथि रही। मुख्यतिथि और विशेष अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलन से की। जिसके बाद स्कूली बच्चों द्बारा रँगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिन्होंने वहां मौजूद सभी लोगो का मन मोह लिया।
प्रिंसिपल कमल सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में मुख्यतिथि और विशेष अतिथि द्बारा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
