धर्मशाला कॉलेज में एवीबीपी ने सुविधाओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
धर्मशाला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की और से धरना प्रदर्शन किया गया जानकारी देते हुए अभिनव चौधरी इकाई अध्यक्ष धर्मशाला द्वारा बताया गया की एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज धर्मशाला महाविद्यालय के प्रांगण में परदर्शन करने का मुख्य कारण महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। परिषद ने डिस्पेंसरी, शौचालय तथा कैंटीन आदि की समस्या को लेकर महाविद्यालय प्रधानाचार्य को पिछले माह 26 जुलाई को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा कि ज्ञापन को दिए हुए एक माह होने वाला है, परंतु महाविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन के सर में जूं तक नहीं रेंग रही है तथा यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार भी तंज कसा गया जिसको लेकर ईकाई अध्यक्ष का कहना है की बीते कुछ दिन पहले महाविद्यालय की कैंटिन का टेंडर हुआ था, परंतु उसे कैंसल कर दिया गया। तथा यह बहाना लगाया गया की इससे प्रशासन को 75 हजार का नुक्सान हो रहा है, जिससे की यह साफ सिद्ध होता है कि महाविद्यालय राजनीति का शिकार हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की यदि उनकी मांगों को नही माना जाता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन करेगा।
