शिमला : अंगदान के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
शिमला के रिज मैदान में रविवार को स्टेट ऑर्गन एंटिटी ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश हेल्प एंड हेल्प फाउंडेशन की ओर से रक्तदान के साथ अंगदान के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 25 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली और अंगदान के महत्व के बारे में जाना। टीम की ओर से स्थानीय लोगों के लिए यह जागरूकता शिविर लगाया गया था। इसमें स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
