सुजानपुर : 10 लाख रूपए से लिंक राेड से जुड़ेगा भरमाड़- प्रकाश सडयाल

अनूप। सुजानपुर
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चमियाना के भरमाड़ गांव को सड़क से जोड़ने के लिए भलेठ लिंक रोड का कार्य स्वरूप शुरू कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए सुजानपुर के भाजपा नेता प्रकाश सडयाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के अथक प्रयासों से ऐसा हो पाया है। उन्होंने बताया कि भरमाड़ वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत प्रधान बीना देवी और उप प्रधान सुभाष की अगवाई में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला था। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता की मांग को ध्यान पूर्वक सुना तथा ताकि मांग को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रकाश ने बताया कि अब ग्राम पंचायत चमयाना के दूरस्थ गांव भरमाड़ को अब सड़क मार्ग से भलेठ के लिए जोड़ने के लिए लिंक रोड का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए लगभग 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम वासियों ने कार्य शुरू होने के पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आभार व्यक्त किया है।