इंदौरा में भारत स्काउट एंड गाइड प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेंनिंग एंड टेस्टिंग कैंप संपन्न
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में तीन दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेंनिंग एंड टेस्टिंग कैंप के कैंप फायर प्रोग्राम में विधायक मलेन्द्र राजन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को इस कैंप के माध्यम से मिलजुल कर कार्य करने और आपदाओं से निपटने की दक्षताओं को हासिल करने के लिए बेहद उपयोगी बताया तथा उन्हें समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध बचपन से ही प्रेरणादायक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य मोहन शर्मा ने बताया कि इस कैंप में कांगड़ा जिला के 5 सबडिविजंस के 68 स्कूलों से 665 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 12 से 17 वर्ष के विद्यार्थीयों ने टुकड़ियों में बंद कर अपने ट्रेनर्स के माध्यम से सामान्यता एवं आपदाओं के समय जीवन रक्षा से संबंधित क्रियाकलापों को सिखा इंदौरा क्षेत्र में इस तरह के विशाल आयोजन में सहयोग के लिए उन्होंने विधायक मलेन्द्र राजन, एसडीएम इन्दौरा सुरेंद्र ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारियों लोकल लीडरशिप ,भारत स्काउट एंड गाइड जिला कांगड़ा के अधिकारी गण, अध्यापक साथियों और अपने समस्त स्कूल स्टाफ का हार्दिक धन्यवाद किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, कुलदीप शर्मा,भारत स्काउट एंड गाइड जिला कांगड़ा एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर गाइड सेल नीरजा मिन्हास, राजेश कुमार, तरसेम सिंह, नीलम देवी, विजय रंधावा, सतीश कुमार, उमा कुमारी, प्रधानाचार्य अजय सैनी ,प्रवक्ता कुलदीप कुमार ,अमित कुमार, संजीव, निर्मल सिंह, सोहन लाल, रघुवीर सिंह, देवांशी, मंजू बाला, रेणुका आदि उपस्थित रहे रहे।
