आम आदमी पार्टी की आंधी के आगे नहीं टिक पाएगी भाजपा व कांग्रेस: पंड़ित
आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एनके पंड़ित ने मंडी में मीडिया को जारी ब्यान में कहा की आम आदमी पार्टी की आंधी के आगे कांग्रेस व भाजपा नहीं टिक पायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कल दिल्ली से हिमाचल प्रभारी रत्नेश गुप्ता मंडी पहुँच चुके है। उन्होंने बताया की इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी की पदयात्रा का आयोजन करेगी। आप कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करते हुए जनता के बीच अपना व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का सन्देश पहुंचा रहे है। पंड़ित ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं कि आप पार्टी भारी बहुमत से नगर निगम में कब्ज़ा करेगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के रोड शो से भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों की नींद उड़ा दी है। पंड़ित ने राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि आज कल मण्डी में ऐसे हालात हो गए हैं कि भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों को सपने में भी आम आदमी पार्टी दिखती हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी, सीमेंट, खाद्य पदार्थ, पेट्रोल डीज़ल, रसोई गैस सब कुछ महंगा है पर प्रदेश के मुखिया हेलीकाप्टर को टैक्सी की तरह घुमाकर पिकनिक मनाने में व्यस्त है।