हमीरपुर: भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्राें में किया डोर-टू-डोर प्रचार

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और भाजपा के प्रत्याशी नरेन्द्र ठाकुर ने अपने प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए दरबैली, घरथेड़ी ब्राह्मणा, गसोता, अमरोह और सासन में सभाएं कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। नरेंद्र ठाकुर ने प्रदेश हुए केंद्र की भाजपा सरकारों के विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में
ऐतिहासिक विकास हुआ है। इसके अलावा डबल-इंजन कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का दिल जीता है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने भी विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशी इन्ही विकास कार्यों के लेकर जनता के बीच जाएंगे और निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश की जनता इस बार भाजपा के विकास-मॉडल को अपना बहुमत देगी।