नादौन: प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं का कत्ल करने के लिए भाजपा-कांग्रेस जिम्मेदार- शैंकी ठुकराल

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली है मेरी दादी की जान
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन
बीते दिन नादौन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता शैंकी ठुकराल की दादी का देहांत हुआ। शैंकी ने अपनी दादी की मौत का अफ़सोस जताते हुए हिमाचल की मौजूदा भाजपा सरकार एवं कांग्रेस पार्टी पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान थोड़ा सा भी ध्यान सेहत व्यवस्था पर दिया होता, तो आज मेरी दादी माँ ज़िंदा होती। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली है मेरी दादी की जान, जिसकी जिम्मेदार भाजपा और कांग्रेस दोनों हैं। शैंकी ने कहा कि काश यहां भी दिल्ली की तरह बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती, तो आज हमारे परिवार को यह सन्ताप न भोगना पड़ता। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक जैसी बढ़िया सुविधा है, सरकारी हस्पतालों में महंगे से महंगा इलाज मौजूद है और मुफ्त है और समय पर पूरी तरह से सुसज्जित एम्बुलेंस की सुविधा है।
अगर हिमाचल में भी यह सुविधा होती तो आज मुझे मेरी दादी जी को एम्बुलेंस और ऑक्सिजन अभाव की वजह से खोना नहीं पड़ता। समय पर ऑक्सिजन एम्बुलेंस न मिलने के कारण आज हमारी मार्गदर्शक हमारे परिवार की अभिभाव हमसे दूर चली गई। उन्होंने आगे कहा कि अब यह केवल मेरे घर की बात नहीं है। यह मुद्दा पूरे हिमाचल प्रदेश का है, न जाने कितने पोते कितने बेटे अपनी मां आपने पिता को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में खो देते हैं। अगर भाजपा ने एम्स का राजनीतिकरण न करते हुए सही जगह पर स्थापित किया होता, तो न जाने कितनी ही जानें बचाई जा सकती है। आज प्रदेश में केजरीवाल मॉडल जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है, जिससे किसी की जान स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में न जाएं। भाजपा और कांग्रेस को इसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा।