रैहन में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, जिला कार्यकरणी की नियुक्तियों पर चर्चा

लिस्ट जारी होते ही फतेहपुर से सोशल मीडिया पर शुरू हो गई थी इस्तीफों की झड़ी
भाजपा संगनाठत्मक जिला के पदाधिकारियों की सूची जारी रविवार को हुई थी। उस समय फतेहपुर विधानसभा से जिला कार्यकरणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफों की झडी शुरू हो गई। इसी मामले को लेकर आज फतेहपुर के रैहन में फतेहपुर भाजपा मंडल की एक आपातकालीन बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा की अध्यक्ष में हुई। बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यकारणी की नियुक्तियों पर चर्चा की।
बैठक में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष के नवनियुक्त सदस्य तरसेम राणा ने जिला भाजपा अध्यक्ष को डिक्टेटर (तानाशाही) करार दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने अपने नेता पूर्व मंत्री एवं फतेहपुर भाजपा के प्रत्याशी राकेश पठानिया के कहने पर इस्तीफा होल्ड कर लिया है। उन्होंने अश्वासन दिया कि इस मामले पर कोई हल निकाला जाएगा। तरसेम राणा ने कहा कि यह जो नियुक्तयां हुई हैं यह जिलाध्यक्ष की तानाशाही को दर्शाती हैं।
तीन विधानसभाओं को हराने का इनाम है पुन: अध्यक्ष बनाना: रमेश दत्त कालिया
बैठक में पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिला सदस्य रामेश दत्त कालिया ने बैठक के बाद जारी वीडियो ब्यान में संगनाठत्मक जिला नूरपुर के हाल में नियुक्त किए अध्यक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर, जवाली व इंदौरा विधानसभाएं जिस जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में चुनाव हारी थीं, उन्हें फिर से जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। चुनाव हारने के बाद जिलाध्यक्ष को पद से हटा देना चाहिए था पर ऐसा न कर उन्हें पुन: अध्यक्ष बना दिया है। अगर फतेहपुर से 15 लोगों के भेजे थे तो उनके नाम जिला कार्यकरणी मे क्यों नहीं आए। जिन लोगों के नाम फतेहपुर से भेजे ही नहीं गये उनके नाम कैसे कार्यकरणी में आए। उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया है अब वो किसी भी कीमत पर अपना निर्णय बदलने वाले नहीं है। कालिया ने कहा कि जिला अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए तभी चारों विधानसभाओं का भला होगा।
हाई कमान से चर्चा के बाद ही हुई नियुक्तियां: जिलाअध्यक्ष रमेश राणा
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश राणा से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया 15, 15 लोगों के नाम हर भाजप मंडल से मंगवाए गए थे। उन सभी को जगह दी गई है और हर वर्ग के व्यक्ति को जगह दी गई है जो लोग वर्षों से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको पार्टी द्वारा सम्मान दिया जाता रहा है दिया जाता रहेगा। आगे एमपी चुनाव आ रहे हैं उनको मध्य नजर रखते हुए एक अच्छी टीम मिले हाईकमान से चर्चा के बाद ही यह नियुक्तयां की गई हैं।