भाजपा जीतेगी 2024 का लोकसभा चुनाव : रविंद्र धीमान
उपमंडल जयसिंहपुर के तहत भाजपा मंडल जयसिंहपुर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत आज भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान मौजूद रहे। रविंद्र धीमान ने कार्य क्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण में मोदी जी के संबोधन को भी सुना।
रविंद्र धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करना है और भाजपा संगठन के साथ आगे बढ़ती है उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी जाती है। धीमान ने कहा कि बूथ को मजबूत कर भाजपा एक बार फिर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके जीत की हैट्रिक लगाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान के साथ मंडल अध्यक्ष राम रतन, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विनोद शर्मा, महिला मोर्चा के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
