शिमला : चार राज्यों में भाजपा की बढ़त, जयराम बोले हिमाचल में भी करेंगे रिपीट
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
यूपी, गोवा उत्तराखंड व मणिपुर में बीजेपी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने इन नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार रिपीट करने का दावा किया है। मंत्रिमंडल में बदलाव और दिल्ली दौरे को लेकर भी सीएम ने स्थिति स्पष्ट की है। सीएम जयराम ने चार राज्यों में जीत की ओर बढ़ रही पार्टी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा चार प्रदेशों में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। यह स्पष्ट था कि इन प्रदेशों में बीजेपी रिपीट होगी। बीजेपी भारत की सबसे बड़ी पार्टी है। यूपी भारत का सबसे बड़ा प्रांत है, वहां कई प्रयत्न किए गए की योगी को सत्ता से बाहर किया जाए।
पंजाब में भी बीजेपी ने अपना वोट शेयर हासिल किया है। पंजाब में चन्नी दोनों सीटें हार रहे हैं। सिद्धू बड़ी-बड़ी डींगे हांकने पर भी हार रहे हैं। यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी रिपीट हो रही है। हिमाचल में भी इस बार सरकार रिपीट न होने का मिथक टूटेगा। दिल्ली दौरे पर सीएम ने कहा कि यह रूटीन दौरा है। वित्त मंत्री के साथ बैठक है। इसके अलावा अन्य कोई कारण है। मंत्रिमंडल में बदलाव पर सीएम ने कहा कि राजनीति में किसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। चार राज्यों में सरकार गठन के बाद हिमाचल में चुनाव है, तभी हाईकमान इस बारे में सोचेगा।
