नादाैन : भाजपा का शासनकाल बना महिलाओं के लिए अभिशाप- शैंकी ठुकराल

भाजपा के राज में हिमाचल की महिलाएं सुरक्षित नहीं- शैंकी ठुकराल
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन
भाजपा काल हिमाचल की महिलाओं के लिए अभिशाप बन गया है, आए दिन छेड़छाड़ एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा महिलाओं को सुरक्षित रखने में पूरी तरह से विफल सरकार है। यह बातें नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता एवं ओबीसी विंग के राज्य संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने जयराम सरकार और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर किस आधार पर भाजपा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं? जब कि आज हिमाचल के कुछ राजनीतिक नेता ही छेड़खानी के आरोप में लिप्त हो रहे हैं। सरकार सुरक्षित माहौल बनाने की जगह बस बढ़े-बढ़े इस्तिहार दे रही है।
एक तरफ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार जो महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे था। सरकारी बसों मार्शल तैनात कर रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की महिला कमीशन केवल दिल्ली ही नहीं, उसके साथ-साथ पूरे देश में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करती रहती है। यह सब तभी मुमकिन है, जब सरकार की नीयत काम करने की हो, न कि केवल झूठे वादों और बातों के इश्तिहार लगाने से होगा। शैंकी ने कहा कि अब केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प है, जो हिमाचल में महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की गरंटी ले सकती है। इस बार हिमाचल की महिलाएं अपने अभिमान के लिए अपनी सुरक्षा के लिए आम आदमी पार्टी का साथ देंगी।