जसवां-परागपुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व फ्रंटल ओर्गनाईजेशन ने बिक्रम सिह ठाकुर पर साधा निशाना

विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व फ्रंटल ओर्गनाईजेशन जसवां-प्रागपुर के विभिन्न पदाधिकारियों ने संयुक्त व्क्तव्य में विधायक बिक्रम ठाकुर के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वे ये भूल चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में है और इसी कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया है। ब्लॉक महिला अध्यक्षा अनुराधा सपेहिया, ब्लॉक महासचिव कुशल सपेहिया, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कैप्ट सोमराज, एससी सेल के अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव किसान सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक पंचायती राज के अध्यक्ष अनीश धीमान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलवर जीत सिंह, जिला परिषद सदस्या पुष्पा मिन्हास, ब्लॉक महिला कार्यकारी अध्यक्षा अंजना शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पराशर व पूर्व पंचायत प्रधान वीरेंद्र राणा आदि ने कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले बिक्रम ठाकुर को उस समय नैतिकता का ज्ञान क्यों नहीं हुआ, जब भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने सैकड़ों कर्मचारियों को खूब प्रताड़ित किया।
समस्त पदाधिकारियों ने बिक्रम शर्मा डिक्की के ब्यान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि विधायक बिक्रम ठाकुर के बयान के समर्थन में बोल कर डिक्की ने ये साबित कर दिया कि वे बीजेपी के लिए कार्य करते हैं तथा चुनावों के दौरान भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार नहीं किया तथा जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पहले ही उन्हें सर्वसम्मति से निष्काषित कर चुकी है। पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही एक डैपुटेशन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अध्यक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिलेंगे और जो बयान विक्रम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में दिया है, उससे अवगत करवाएंगे।