शिमला : सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हालोग (धामी), शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस रक्तदान शिविर में दीप राम गर्ग मुख्य अतिथि व पुरण चांद ठाकुरविशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट निरंतर शिमला जिला के अंदर विभिन्न प्रकार के माध्यम से सेवा कार्य करने का कार्य कर रहा है। जिसमें ट्रस्ट द्वारा शिमला में कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटाइन रोगियों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा उपलब्ध करवाई जा रहीं है। संकट की इस घड़ी में ट्रस्ट द्वारा शिमला शहर में अभी तक दो रक्तदान शिविर आयोजित करवाए जा चुके है। जिसके माध्यम से अभी तक 127 यूनिट रक्त एकत्रित कर प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल आईजीएमसी में भेजा गया। मुख्यअतिथि दीप राम गर्ग ने कहा की आज देश बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए कुछ न कुछ सेवा कार्य करने चाहिए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पुरण चांद ठाकुर ने कहा कि इस कोरोना महामारी में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का कार्य बहुत सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिससे किसी इन्सान की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में अस्पतालों में रक्त की भारी कमी को ध्यान में रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वही आज देश कोविड की दूसरी लहर से लड़ाई लड़ रहा है। इस महामारी में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा शिमला शहर में जो कोविड रोगी होमआइसोलेशन में है उन्हें निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कर रहा है। इससे पहले भी इस महामारी में ट्रस्ट की द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था।
