ज्वालामुखी : डीएवी भड़ोली स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मनाया पराक्रम दिवस
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
डीएवी भड़ाेली में महान स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा-निर्देश में किया गया। कक्षा सातवीं के बच्चों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा', जय हिंद नारे लिखकर नेताजी को स्मरण किया और उन्हें नमन किया। वहीं, विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों को विषय दिया गया, टेक्नोलॉजी से पढ़ाई रोचक और सरल इसे आजमाए। प्रधानाचार्य ने बच्चों को नेताजी के आदर्श चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
