दर्दनाक हादसा : देहा में नदी में गिरी कार, महिला सहित तीन लोगों की मौत
चौपाल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। देहि नदी में कार गिरने से एक महिला सहित तीन की मौत हो गई। वहीं कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा मंगलवार देर शाम का बताया जा रहा है। देहा थाना क्षेत्र के माई पुल के पास एक कार अनियंत्रित हो कर नदी में गिर गई। हादसे के दौरान कार के कुल चार लोग शामिल थे जिन में से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है की कार में दो सगे भाई और उनके रिश्तेदार सवार थे व धगाली की तरफ जा रहे थे। इसी बीच माई पुलिस के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 23 वर्षीय लोकेंद्र, 22 वर्षीय निखिल और 50 वर्षीय लीला शर्मा के रूप में हुई है। दोनों मृतक युवक धगाली जबकि मृतक महिला कुमारसेन की निवासी थी। कार को मृतक लोकेंद्र का भाई, यशपाल (19) चला रहा था और वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।