हमीरपुर : आंगनबाड़ी केंद्र पांडवी में मनाया स्तनपान सप्ताह

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
ग्राम पंचायत पांडवी के आंगनबाड़ी केंद्र पांडवी में आज स्तनपान सप्ताह मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी मेड के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक और ukhli की स्वास्थ्य कार्यकर्ता सूरीता देवी के द्वारा संपन्न हुई। डॉ. अभिषेक ने आए हुए सभी लोगों को टीवी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही खून की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। इन बीमारियों की रोकथाम कैसे करें तथा ऐसी बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में बताया स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरिता देवी ने आई हुई महिलाओं को स्तनपान के बारे में जागरूक किया और उपस्थित लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस कैंप को सफल बनाने के लिए कृष्णा युवा मंडल bhagetu की महिला सदस्य दीक्षा, आशा वर्कर, सीमा, शीला और आंगनबाड़ी केंद्र कि कार्यकर्ता अंजना देवी साथ ही सभी गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।