बटलर बोले, धर्मशाला में आईपीएल खेलने का काफी अनुभव
( words)
-पिच के हिसाब से बेहतर कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेंगे
-कहा, किसी भी टीम को नहीं आंक सकते कम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में कल होने वाले इंग्लैंड-बांग्लादेश के मैच से पूर्व इंग्लिश टीम के कैप्टन जोस बटलर ने प्रेस वार्ता में कहा कि धर्मशाला के मैदान व पिच में पिछले दो दिनों में काफी अभ्यास किया है। हम पहले मैच में हार चुके हैं, लेकिन आगामी मैचों के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।
बटलर ने कहा कि धर्मशाला मैदान व आउट फील्ड को लेकर काफी बातें हो रही हैं, लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं। इंजरी भी मैच का हिस्सा हंै, ये होती रहती हंै। लेकिन धर्मशाला की पिच अच्छी है, तेज है, स्विंग भी मिलती है यहां। यहां हमें आईपीएल मैच खेलने का अनुभव भी है। टीम के काफी खिलाड़ियों ने यहां आईपीएल मैच खेले हैं। ऐसे में हम अपनी टीम के बेहतर कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेंगे।
कैप्टन ने कहा कि बांग्लादेश की टीम भी बहुत अच्छा खेल रही है। हम किसी भी टीम को कम नहीं आंक सकते। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने पिछले मैच से स्पिन में बेहतर खेल दिखाया है।
