ज्वालामुखी : गीता भवन में दिव्यांगजनो के लिए 4 मार्च को शिविर का आयोजन
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा द्वारा 4 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन उपमंडल ज्वालामुखी के गीता भवन में किया जा रहा है। बताते चलें कि जिन दिव्यांगजनो के मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके मेडिकल भी यही बनाए जाएंगे, जिसके लिए UDID यूडीआईडी की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है तथा जिन दिव्यांगजनो को व्हील चेयर की आवश्यकता है। उसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र (200000), 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, डॉक्टर कि सलाह लिखित रूप में होना अनिवार्य है।
