कैप्टन शाहीदी बोले, अफगानिस्तान के लिए होम ग्राउंड है भारत
-अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक होने वाला है यह वर्ल्ड कप
-बहुत अलग है धर्मशाला का मैदान; पिच में अच्छा उछाल, स्विंग व गति
अफगानिस्तान टीम के कैप्टन हशमतुल्ला शाहीदी ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के लिए भारत होम ग्राउंड है। उनकी टीम के काफी खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलते हैं। उन्हें यहां खेलने का काफी अनुभव है, जिसका लाभ उन्हें वर्ल्ड कप के मैचों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार वर्ल्ड कप अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक होने वाला है।
कल होने वाले मैच को लेकर शाहीदी ने कहा कि उनकी टीम ने बांग्लादेश के साथ काफी मैच खेले हंै। एशिया कप में उनसे हार मिली थी, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए टीम ने काफी मेहनत की है। अपनी ताकत और उनकी कमजोरियों का भी हमें पता लगा है, जिस पर हम काम कर रहे हैं।
अजय जडेजा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी मैच खेले हंै, उनके मेंटोर के रूप में शामिल होने से अधिक लाभ टीम को मिलेगा।
धर्मशाला मैदान को लेकर शाहीदी ने कहा कि यह बहुत अलग मैदान है। पिच में अच्छा उछाल, स्विंग व गति है। यहां हम बेहतरीन खेल दिखाकर मैच जीतना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान टीम के पास तेज व स्पिन में अच्छे ऑप्शन हैं।
