ज्वालामुखी में पुलिस ने होटल संचालक से पकड़ा 3.48 ग्राम चिट्टा, मामला दर्ज
( words)
उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते झीन गाँव में नशा तस्करी का मामला सामने आया है। झीन गाँव में एक होटल संचालकअंशुल कुमार से 3.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान देहरा के वार्ड नम्बर 7 का स्थायी निवासी के रूप में हुई है। ज्वालामुखी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
