चम्बा जिला के बीजेपी अध्यक्ष योग राज शर्मा का निधन, जिला में शोक की लहर
( words)

चम्बा जिला के भाजपा के जिला अध्यक्ष का योग राज शर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन से जिला में शोक कि लहर दौड़ गई है। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते दिन देर रात चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनकी उम्र महज़ 38 वर्ष थी। योग राज पेशे से वकील थे। उन्हें जनजातीय क्षेत्र पांगी से पहली बार जिला अध्यक्ष का पद मिला था और उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उनकी मौत पर प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।