मुख्यमंत्री सोलन, दून तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र को कल देंगे करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 मार्च को सोलन, दून तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। वे सुबह 11.00 बजे चंबाघाट से 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र सायरी तथा लोक निर्माण विभाग के सायरी स्थित विश्राम गृह का लोकार्पण करेंगे। सीएम सुक्खू महोग-मतिमू-बशील मार्ग को जनता को समर्पित करेंगे और पुलिस थाना सायरी का विधिवत शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री सोलन स्थित कृषि विभाग के उप निदेशक के कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर, सोलन में जाईका के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण केंद्र, सोलन स्थित राजस्व सदन, सोलन के सपरुन स्थित स्ट्रीट वेंडर मार्केट तथा बद्दी स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण भी करेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ममलीग से कोट तक मार्ग के स्तरोन्यन, शारड़ाघाट से डबलोग तक मार्ग के स्तरोन्यन कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री वाकनाघाट से सुबाथू मार्ग, डुमैहर से गम्बर पुल, पौ घाट से पलाह मार्ग तथा टिक्क्री टनांजी मार्ग के कार्य की आधारशिला रखेंगे। वे सोलन से धरजा मार्ग के स्तरोन्यन तथा चंबाघाट से सलुमणा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री मालगा से कून समीप बलेनी खड्ड, मालगा से सैंज मार्ग, उपरला बडयोला से निचला बडयोला तक संपर्क मार्ग एवं लेहन कोटला से सुनु टिक्करी सेर चिराग संपर्क मार्ग तथा शमलेच-चिल्ला मार्ग के मेटलिंग एवं टायरिंग कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। वे प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सोलन स्थित तृतीय वृत्त के अधीक्षण अभियंता कार्यालय भवन तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन सलोगड़ा के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत प्रात: 11.30 बजे पुराना बस अड्डा सोलन में एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
