कांगड़ा : छिंज मेला अब्दुल्लापुर के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित
छिंज मेला कमेटी अब्दुल्लापुर की बैठक आज प्रधान देशराज चाैधरी की अध्यक्षता में शिव मंदिर अब्दुल्लापुर में संपन्न हुई। प्रधान देशराज चाैधरी ने बताया कि इस वर्ष मेले का आयोजन 25 मार्च को मेला कमेटी व ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि छिंज मेला के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं और इसके लिए आज विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।
उन्हाेंने कहा कि हिमाचल के इनामी पहलवान अखाड़े की शोभा बढ़ाएंगे। अखाड़े में दमखम दिखाने वाले पहलवानाें काे आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। छिंज मेला में स्थानीय विधायक पवन काजल बताैर मुख्यातिथि उपस्थित हाेंगे।
बैठक में मेला कमेटी उपप्रधान पुरुषोत्तम थाेला, कै. ओंकार सिंह, करतार चंद महासचिव, नंद लाल काेषाध्यक्ष, महिंद्र सिंह सचिव, सूबेदार प्रीतम चंद, मनाेहर प्रभाकर, निर्मल, पूर्ण सिंह, पंचायत प्रधान सपना देवी, कै. मदन लाल, मदन सैणी, पवन धीमान, हरवंश लाल शास्त्री, सुरिंद्र नरियाल, संजय अवस्थी, ईश्वर दास भाटिया व मेला कमेटी के अन्य सदस्य माैजूद रहे।
