धर्मशाला : कांग्रेस ने जनजातीय लोगों के साथ किया भेदभाव : नैहरिया

भाजपा ने बढ़ाया है देश के जनजातीय लोगों का मान
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का नरवाणा में हुआ सम्मेलन
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
विधायक श्री विशाल नैहरिया ने कहा कि भाजपा ने जनजातीय लोगों का मान बढ़ाया है, जबकि कॉंग्रेस ने इस समुदाय के साथ भेदभाव किया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मेलन में धर्मशाला के विधायक श्री विशाल नैहरिया ने कॉंग्रेस पर जमकर हमला किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आये पंचायती राज एंव पशु पालन मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर जी ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ प्रदेश जनजातीय लोगों के लिए चलाई गई योजनाएं भी गिनाईं और जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पूर्व नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राज्य उपाध्यक्ष विपिन नैहरिया ने भी जनता को संबाेधित किया। वहीं, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया, जबकि नगर निगम धर्मशाला उप महापौर सर्व चंद गलोटिया जी ने धन्यवाद किया।