सुजानपुर: कांग्रेस नवनियुक्तियां खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश में जबकि अंदरूनी खाते खेल रहे हैं राहु केतु की तरह चाले: विनोद ठाकुर
हिमाचल कांग्रेस दीमक ग्रस्त मिट्टी के ढेर पर किला बनाकर बैठी है, परंतु अंदरूनी खाते में कांग्रेस के किले की नींव चरमरा चुकी है। छोटे से छोटा कार्यकर्ता और बड़े-बड़े नेता कांग्रेस की राजनीति से अपना पल्ला झाड़ चुके हैं हिमाचल कांग्रेस में एकजुटता दिखाने के लिए फिर से उन्होंने आखरी चुनावों के समय में पंजाब की तरह पैंतरा आजमाया जो कि आने वाले समय में औंधे मुंह गिर आएगा। हिमाचल में अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करने के लिए दिल्ली कांग्रेस हाईकमान ने पदों की नियुक्ति कर अपना आखिरी दांव खेला है जिसे जनता भली-भांति जानती है और उन्हें चुनावों के समय आईने के समक्ष खड़े होने लायक नहीं छोड़ेंगे पिछले पांच राज्यों के चुनावों में जिस प्रकार से कांग्रेस की उम्मीदवारों की जमानत जप्त हुई है उसी प्रकार हिमाचल में भी चुनावों के उपरांत गए खुद कॉन्ग्रेसी नेता एक दूसरे के समक्ष खड़े नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस के हालात पड़ोसी राज्य पंजाब के जैसे होंगे जिस तरह से वहां पर कांग्रेस पार्टी और उनके उम्मीदवार ताश के पत्तों की तरह बिखर गए वैसा ही हाल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और तैनात किए गए सिपहसलारो के होंगे। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही हाल ही में घोषित कांग्रेस पदधिकारियों की सूची में एक बार फिर से वीरभद्र परिवार को तवज्जो दिया गया है वहीं कांग्रेस नवनियुक्तियां से खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि अंदरूनी खाते खेल रहे हैं राहु केतु की तरह चाले। भाजपा नेताओं ने इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने हिमाचल में कांग्रेस ने पदों की नियुक्ति इस प्रकार की जैसे सब्जी मंडी में सब्जियों की भरमार लगती है सभी गुटों को खुश करने के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों से नवाज दिया ताकि अंदरूनी गुटबाजी खत्म हो सके परंतु जिस प्रकार से कांग्रेस ने नव नियुक्तियां की है उन्होंने अपने लिए हार का जाल स्वयं ही बुन लिया है क्योंकि सभी जानते हैं की नवनियुक्त पदाधिकारी आपस में कितना तालमेल रखते हैं उन्होंने कहा कि आनन-फानन में की गई नियुक्तियां उसी तरह की गई है जिस तरह से पड़ोसी राज्य पंजाब में चुनावी समय पर की गई थी और पंजाब में कांग्रेस के क्या हाल हुए यह बात किसी से छिपी नहीं है ऐसे ही हालात हिमाचल में आने वाले चुनावों में देखने को मिलेंगे विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नवनियुक्तियों पर भीतरी खाते से कांग्रेस ही कांग्रेसी को काट रही है। वर्तमान में यह भीतरी खाते से हो रहा है और आने वाले दिनों में यह बात जगजाहिर होगी। हिमाचल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मात्र दबी जुबां में यही कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हिमाचल में वीरभद्र परिवार के सिवा और कोई कांग्रेसी ही नहीं है। क्या बाकी के कार्यकर्ता नाम के ही पार्टी के साथ चल रहे है।