हमीरपुर : कांग्रेस एक्सपायर की कगार पर खुद की दी गई गारंटी कांग्रेस को दिखाएगी प्रदेश से बाहर का रास्ता-विनोद ठाकुर
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
जिस कांग्रेस पार्टी की पूरे देश में कोई गारंटी नहीं है, जो खुद एक्सपायरी डेट पर चल रही है, वह पार्टी आजकल प्रदेश की जनता को गारंटी दे रही है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी की जमानत जप्त होगी और हिमाचल कांग्रेस मुक्त होगा। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही गारंटियों के ऊपर तंज कसते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस हैं, जो गोमूत्र और गौ माता के विरोध में राजनीति करती आई है और आज गोबर के नाम पर प्रदेश की जनता को गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस एक्सपायरी डेट पर चली है और यह एक्सपायरी डेट भी कुछ महीनों की ही बची है। विनोद ठाकुर ने सुजानपुर विधायक के ऊपर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक आजकल जनता को भ्रमित करने के लिए खुद को कभी मंत्री चेहरा बनाकर जनता को बरगला रहे हैं, जबकि पिछले 5 वर्षाें में कांग्रेस ने उन्हें अपनाया तक नहीं है।
आज भी पूरी कांग्रेस उन्हें तिरछी निगाहों से देखती है। विधायक पहले अपना स्थान कांग्रेस में बनाएं उसके बाद जनता के समक्ष मुंगेरी लाल के शगूफे छोड़े। विनोद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी से पूरी तरह वाकिफ है यही कारण है कि उनकी गारंटीया दस हो या फिर सौ हो किसी भी ग्रंटी पर प्रदेश की जनता को रति पर भरोसा नहीं है। उन्होंने विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उनका पतन निश्चित है। इसलिए जितनी मर्जी झूठ की राजनीति फैला ले जो मर्जी हथकंडे अपना ले इस बार उनकी हार निश्चित है और यह होकर ही रहेगी। नारी शक्ति ने हुंकार भरते हुए उनकी चंडीगढ़ वापसी का इशारा कर दिया है और अब आने वाले दिनों में प्रदेश का युवा भी प्रदेश से कांग्रेस को कांग्रेस मुक्त बनाने वाला है।
