शिमला : कांग्रेस के युवा नेता रघुबीर सिंह बाली भी भारत जोड़ो यात्रा का बने हिस्सा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के युवा नेता रघुबीर सिंह बाली ने भी भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। वे लगातार दो दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया। रघुबीर सिंह बाली पहले दिन इंदौर से संवर तक गए और दूसरे दिन उज्जैन महाकाल तक राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ 5 मिनट तक उन्होंने बातचीत की और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर फीडबैक भी दिया। इससे पहले अन्य नेता भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं।
इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी महासचिव विक्रमादित्य सिंह शामिल है। AICC सचिव और कांग्रेस पार्टी के नगरोटा बगवां उम्मीदवार आरएस बाली ने कहा कि यह यात्रा भारत की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वे अपने नेता और यात्रा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश से नफरत को खत्म करने की जिम्मेदारी ली है। बाली के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा देश को नफरत, विभाजन और अब तक की उच्चतम बेरोजगारी दर के खिलाफ एकजुट करने के लिए वर्तमान समय का सबसे बड़ा आंदोलन है।
