सोलन पुलिस द्वारा मेले के दौरान 100 वालंटियर्स का कोर ग्रुप किया गया तैयार
( words)
सोलन पुलिस ने शूलिनी मेले को लेकर इस वर्ष एक नई पहल शुरू की है। इस बार सोलन पुलिस द्वारा मेले के दौरान 100 वालंटियर्स युवाओं का एक कोर ग्रुप तैयार किया गया है इस कोर ग्रुप में लड़के व लड़कियों की बराबर की हिस्सेदारी रहेगी। यह युवा मेले में आने जाने वाले लोगों को असामाजिक तत्वों के बारे में अवगत करवाएँगे तथा असामाजिक तत्वों की पहचान भीड़भाड़ वाले इलाके में करेंगे। इसके अतिरिक्त यह वालंटियर मेले में आने जाने वाले बाहरी राज्यों के लोगों की भी सहायता करेंगे तथा बुजुर्गों या बच्चो को यदि किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो यह वालंटियर्स उन्हें सहायता उपलब्ध करवाएंगे। शहर में यातायात को सुचारू रूप से चलाने में भी यह युवा पुलिस की सहायता करेंगे।
