Cricket World Cup :बांग्लादेश ने अफगानिस्तान से 6 विकेट से जीता मुकाबला
-34.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया 157 रन का लक्ष्य
-एचपीसीए ने कन्या पूजन से की थी मैच की शुरुआत
वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेला गया। अफगानिस्तान की टीम पहले खेलते हुए शुरुआत अच्छी होने के बावजूद 37.2 ओवर में मात्र 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, 157 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश की टीम ने मात्र 34.4 ओवर में हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मध्य मैच को लेकर दोनों देशों से आए फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला।
इससे पहले सुबह मैच का आगाज कन्या पूजन से किया गय। एचपीसीए पदाधिकारिओं ने श्री इंद््र नाग मंदिर के पुजारी विपन कुमार के माधयम से कन्या पूजन किया गया।
मैच में खली स्थानीय दर्शकों की कमी
मैच खेलने वाली टीमों का उत्साहवर्धन करने उनके फैंस तो पहुंचे, लेकिन स्थानीय दर्शकों की कमी नजर आई। हालांकि मैच के लिए दस हजार के करीब टिकट बिकने की बात कही जा रही थी, लेकिन टिकट बिक्री अनुरूप भीड़ स्टेडियम में नजर नहीं आई। विभिन्न स्टैंड्स में अधिकतर चेयर्स खाली रही।ं मैच के लिए जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस और होम गार्ड के जवान तैनात थे वहीं ड्रोन से भी ट्रैफिक, पार्किंग समेत स्टेडियम में नजर रखी जा रही थी। धर्मशाला और आसपास के स्कूलों के बच्चे भी मैच देखने पहुंचे थे।भीड़ कम जुटने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू बनी रही।से हराया
