कांगड़ा के कुटाहण में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की ह*त्या
जिला कांगड़ा में बीती रात पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी अशोक रत्न ने की है। सूचना के अनुसार आरोपी सन्नी कुमार बीते सोमवार को अपनी पत्नी काल्टी देवी को लेकर किसी तांत्रिक के पास लेकर गया था। बीती शाम को वह दोनों काल्टी देवी के भाई के घर लौटे।
पुलिस के मुताबिक सुबह के करीब 3.30 बजे काल्टी देवी अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान सन्नी ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी का गलाकार काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान काल्टी देवी का भाई दूसरे कमरे में सोया हुआ था। जैसे ही उसे भनक लगी तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी सन्नी कांगड़ा के लंबागांव का रहने वाला है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। सन्नी और काल्टी देवी के दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। फॉरेंसिक टीम पर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है।
एसपी अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद के कारण आरोपी में पत्नि का मर्डर किया है। उन्होंने बताया कि मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
