फतेहपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
( words)
मनीष ठाकुर। फतेहपुर
पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत आते राजा का तालाब में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया। मामले की जानकारी देते हुए थाना फतेहपुर के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजकुमार राजु, जिसकी उम्र लगभग 42 वर्ष है निवासी वरोह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई है। थाना में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। अगली कार्रवाई जारी है।