कांगड़ा : छेड़छाड़ करने अश्लील वीडियो भेजने व गाली-गलौज करने वाले मोस्ट वांटेड नेपाल सीमा से गिरफ्तार
तीन दिन के पुलिस रिमांड है आरोपी
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने अश्लील वीडियो भेजने व गाली-गलौज करने वाले मोस्ट वांटेड को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ प्रदेश के 25 थानों में मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को उत्तराखंड के टनकपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपित अजय कुमार सिद्धपुर तहसील धर्मशाला का रहने वाला है। थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने बताया कि आरोपित हर बार वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तराखंड के टनकपुर से नेपाल भाग जाता था और वहां एक दो माह रहने के बाद धर्मशाला लौट आता था।
कांगड़ा में कुछ दिन पहले दो बहनों ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच आरंभ की तो आरोपित की लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। उन्होंने बताया कि एसपी कांगड़ा के निर्देश पर एक टीम उत्तराखंड भेजी थी। उत्तराखंड में भी आरोपित लोकेशन बदल रहा था। चार दिन के इंतजार के बाद अजय कुमार उत्तराखंड में नेपाल सीमा के पास टनकपुर गांव में पुलिस के हत्थे चढ़ा। कांगड़ा पुलिस ने आरोपित को शनिवार को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया और यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।