इंदाैरा : 5.74 ग्राम चिट्ठे के साथ महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज
( words)
मनीष ठाकुर। इंदौरा
ग्राम पंचायत छन्नी में महिला से पुलिस टीम ने 5.74 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा महिला को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में महिला अवैध रूप से नशे का व्यापार कर रही है, इसकी जानकारी मिली थी, जब टीम द्वारा छापा मारा, तो महिला को 5.74 ग्राम चिट्ठे के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान पिंकी देवी पत्नी दलीप कुमार ग्राम व डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा जिसकी उम्र 32 वर्ष है को गिरफ्तार कर लिया गया है।एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अगली कार्रवाई जारी है।