डाडा सीबा : नलसूहा स्कूल का वैभव जूनियर मैथ ओलंपियाड में प्रथम
( words)
उप मंडल स्तरीय 31वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनौर में हुआ, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नलसूहा के आठवीं कक्षा के छात्र वैभव शर्मा ने जूनियर मैथ ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय पहुंचने पर वैभव शर्मा का प्रधानाचार्य व अन्य सभी अध्यापकों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्या विपन शर्मा ने बताया कि अब वैभव शर्मा देहरा उपमंडल की तरफ से जिला विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे। वैभव शर्मा ने इस कामयाबी का श्रेय प्रधानाचार्य विपन शर्मा, सभी अध्यापकों व विशेषकर विषय अध्यापक संदीप कुमार को दिया।
