डाडासीबा : नंगल चौक में सड़क किनारे पड़े मिले युवक को डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
( words)
पुलिस थाना देहरा की चौकी डाडासीबा के अंतर्गत नंगल चौक में एक युवक अपने मोटर साईकिल सहित घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान रमन पुत्र रत्न चंद, निवासी गुरनवाड़ के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
